Smartphone List March 2025– मार्च 2025 में स्मार्टफोन लॉन्चिंग का एक बड़ा सिलसिला शुरू हो चुका है। इस महीने की शुरुआत मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 से हुई, जहां कई बड़े ब्रांड्स ने अपने नए डिवाइसेस पेश किए। Xiaomi ने अपने Xiaomi 15 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जो जल्द ही भारत में भी दस्तक देगा।
वहीं, Nothing का सबसे खास Phone (3a) सीरीज भी 4 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। इस महीने कई और प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने नए डिवाइसेस लॉन्च करने वाले हैं। ऐसे में हमने मार्च 2025 में लॉन्च होने वाले कुछ टॉप स्मार्टफोन्स की एक सूची तैयार की है, ताकि आप आसानी से इन डिवाइसेस के बारे में पूरी जानकारी पा सकें।
Samsung Galaxy A56, Galaxy A36, Galaxy A26
Smartphone List March 2025 में सबसे पहले सैमसंग हैं जो अब सैमसंग ने 2 मार्च को अपनी मिड-रेंज Galaxy A सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स – Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy A26 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इनमें से Galaxy A56 और Galaxy A36 भारत में भी उपलब्ध हो चुके हैं, जबकि Galaxy A26 अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A56
Galaxy A56 एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा और नए Exynos 1580 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7+ का प्रोटेक्शन मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP मैक्रो कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Samsung Galaxy A36
Galaxy A36 डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में Galaxy A56 के समान ही है, लेकिन इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP मैक्रो कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें भी 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy A26
Galaxy A26 इस सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है, जिसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 13MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं। इसमें 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
- Redmi Note 14 5G Ivy Green वेरिएंट भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और नई स्टाइलिश डिज़ाइन
- Redmi Note 14 5G Vs Realme 13 5G कौन हैं सबका बाप देखिये सच्ची तस्वीर
- Google Pixel 9a: पहला मिड-रेंज Android फोन होगा जो सैटेलाइट SOS सपोर्ट करेगा
POCO M7 5G
इसी कड़ी में हमारे पास Smartphone List March 2025 में अगला हैं – POCO. पोको ने 3 मार्च 2025 को भारत में POCO M7 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आता है और किफायती कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन प्रदान करता है।

POCO M7 5G की खासियतें
इसमें 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और हल्के गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी लेंस, 2MP सेकेंडरी लेंस और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस 5,160mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
- Redmi Note 14 5G Ivy Green वेरिएंट भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और नई स्टाइलिश डिज़ाइन
- Redmi Note 14 5G Vs Realme 13 5G कौन हैं सबका बाप देखिये सच्ची तस्वीर
- Google Pixel 9a: पहला मिड-रेंज Android फोन होगा जो सैटेलाइट SOS सपोर्ट करेगा
Realme Ultra कॉन्सेप्ट फोन
Smartphone List March 2025 में अब बारी हैं Realme की। Realme ने MWC 2025 में अपने नए कॉन्सेप्ट फोन Realme Ultra का अनावरण किया है। यह स्मार्टफोन इंटरचेंजेबल लेंस (बदलने योग्य कैमरा लेंस) के साथ आता है, जो इसे फोटोग्राफी के लिए बेहद खास बनाता है।

Realme Ultra की संभावित स्पेसिफिकेशन
- इंटरचेंजेबल लेंस: Leica M माउंट के साथ 73mm (3x ज़ूम) पोर्ट्रेट लेंस और 234mm (10x ज़ूम) टेलीफोटो लेंस।
- कैमरा: प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 1-इंच डायरेक्ट लाइट CMOS सेंसर।
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 2 SoC।
हालांकि, अभी इस फोन की कमर्शियल लॉन्चिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
- Redmi Note 14 5G Ivy Green वेरिएंट भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और नई स्टाइलिश डिज़ाइन
- Redmi Note 14 5G Vs Realme 13 5G कौन हैं सबका बाप देखिये सच्ची तस्वीर
- Google Pixel 9a: पहला मिड-रेंज Android फोन होगा जो सैटेलाइट SOS सपोर्ट करेगा
Nothing Phone (3a) Series
Nothing का नया Phone (3a) Series 4 मार्च को भारत और वैश्विक बाजारों में लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा और नथिंग के अनोखे डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च होगा।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro स्पेसिफिकेशन
- कैमरा (कन्फर्म): 50MP पेरिस्कोप कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम, 6x इन-सेंसर ज़ूम, 60x हाइब्रिड ज़ूम), 50MP प्राइमरी कैमरा।
- कैमरा (संभावित): 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा।
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट।
- डिस्प्ले: 6.77-इंच FHD+ AMOLED LTPS डिस्प्ले।
- बैटरी: 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग।
संभावित कीमत की बात करें तो Nothing Phone (3a) यूरोप में EUR 349 (लगभग ₹31,600) में आ सकता है, जबकि Phone (3a) Pro की कीमत EUR 479 (लगभग ₹43,400) हो सकती है।
- Redmi Note 14 5G Ivy Green वेरिएंट भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और नई स्टाइलिश डिज़ाइन
- Redmi Note 14 5G Vs Realme 13 5G कौन हैं सबका बाप देखिये सच्ची तस्वीर
- Google Pixel 9a: पहला मिड-रेंज Android फोन होगा जो सैटेलाइट SOS सपोर्ट करेगा
Vivo T4x 5G
Vivo जल्द ही अपने नए बजट 5G फोन Vivo T4x 5G को 5 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने टीज़र में बताया है कि इसकी कीमत ₹13,000 से कम होगी।

Vivo T4x 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा।
- सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Funtouch OS।
- बैटरी: 6,500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग।
- Redmi Note 14 5G Ivy Green वेरिएंट भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और नई स्टाइलिश डिज़ाइन
- Redmi Note 14 5G Vs Realme 13 5G कौन हैं सबका बाप देखिये सच्ची तस्वीर
- Google Pixel 9a: पहला मिड-रेंज Android फोन होगा जो सैटेलाइट SOS सपोर्ट करेगा
Xiaomi ने MWC 2025 में 2 मार्च को अपनी Xiaomi 15 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया। भारत में यह सीरीज 11 मार्च को लॉन्च होगी।
Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15
Xiaomi 15 Ultra की स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.73-इंच 2K AMOLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite SoC।
- कैमरा: 200MP Leica पेरिस्कोप लेंस, 50MP प्राइमरी लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा।
- बैटरी: 5,410mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग, 80W वायरलेस चार्जिंग।
- Redmi Note 14 5G Vs Realme 13 5G कौन हैं सबका बाप देखिये सच्ची तस्वीर
- Redmi Note 14 5G Ivy Green वेरिएंट भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और नई स्टाइलिश डिज़ाइन
- Google Pixel 9a: पहला मिड-रेंज Android फोन होगा जो सैटेलाइट SOS सपोर्ट करेगा
Xiaomi 15 Ultra की यूरोप में कीमत EUR 1,499 (लगभग ₹1,36,041) रखी गई है।